मुंगावली: टीला गांव में पुरानी रंजिश में पनडुब्बी ले जाने और कुएं में कीटनाशक डालने का आरोप, एसपी से की शिकायत
मुंगावली थाना क्षेत्र के ग्राम टीला निवासी रामचरण सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हथियारों के बल पर उनके कुएं से तीन एचपी की पनडुब्बी निकालकर ले जाने और पीने के पानी के कुएं में कीटनाशक डालने का आरोप लगाया है।