अजीतमल: बिलावा में आम तोड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिलाओं से मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलावा में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष ने गांव की कुछ महिलाओं पर गाली-गलौज, मारपीट और ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी संगीता पत्नी देवेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार शाम वह अपने घर पर मौजूद