रामानुजगंज: मिल्क चिलिंग सेंटर को आजीविका का मजबूत माध्यम बनाने पर जोर दिया गया
रामानुजगंज शनिवार कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने रामचंद्रपुर विकासखंड के महावीरगंज स्थित मिल्क चिलिंग सेंटर का निरीक्षण कर दुग्ध संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण और शीतलीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने पशुपालकों की संख्या एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि दुग्ध व्यवसाय को ग्रामीणों की आय और रोजगार का बेहतर माध्यम बनाया जा सकता है।