हनुमानगढ़: खुले कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर सख्ती, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जिला रसद अधिकारी ने
जिले में पेट्रोल एवं डीजल की अवैध और असुरक्षित बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला रसद अधिकारी सुनील घुडेला ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि पेट्रोल व डीजल की बिक्री ड्रम, कैन अथवा खुले कंटेनर में किसी भी स्थिति में नहीं की जाए।