तरहसी: तरहसी में मूंग व मक्का बीज वितरण को लेकर बैठक, किसानों को मिलेगा लाभ
Tarhasi, Palamu | Mar 13, 2026 तरहसी (पलामू) : प्रखंड क्षेत्र के किसानों को मौसम के अनुरूप बीज उपलब्ध कराने तथा बीज वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और समान बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को तरहसी प्रखंड-अंचल कार्यालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सिरिस्ता भुईयां ने की। बैठक में मूंग और मक्का के बीज वितरण की रूपरेखा तैयार की गई तथा किसानों तक