सदर: इलाज के विवाद में काटी गई उंगली, 'डॉक्टर' को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | May 16, 2026 लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में इलाज को लेकर हुए विवाद में मरीज के परिजन की उंगली काटने के आरोपी तैयब अली उर्फ डॉ. तैयब अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को टेढ़ीपुलिया स्थित एमडी पैलेस के पीछे मैदान से दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक, फजलू उर्फ रफीक ने आरोपी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।