नवाबगंज: बाराबंकी एसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित परिवार ने विमलेश पाल हत्याकांड के आरोपी सिपाही की जमानत को लेकर उठाए सवाल
बाराबंकी जिले के बहुचर्चित महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड में आरोपी सिपाही पति इंद्रेश मौर्य को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह हताश है। इंसाफ की गुहार लेकर मृतका के परिजनों ने बाराबंकी पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की।