नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 80 बेरखेड़ी सुवंश की बूथ लेवल अधिकारी सुनीता यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने बुधवार को बधाई दी।जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा रात 9:00 बजे जारी जानकारी के सुनीता यादव ने 862 मतदाताओं के गणना पत्रक का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन समय सीमा से पहले पूरा किया।