झांसी: झांसी में बिजली गिरने से 2 व्यक्तियों की मौत, रविवार से 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट
Jhansi, Jhansi | Jun 15, 2025 झांसी में शनिवार शाम को तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। करकोस गांव मे खेत पर काम कर रहे किसान की जान चली गई। वही, चुरारा गांव में खेत पर गए एक बुजुर्ग घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। आज भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 40 km की रफ्तार से हवा चलेगी।