शिवपुरी नगर: पिछोर: धरना स्थल पर मारपीट से गरमाया मामला, कांग्रेस का आरोप- CCTV फुटेज होने पर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
शिवपुरी में पिछोर के धरना स्थल पर हुए कथित उपद्रव और मारपीट मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पिछोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 27 मई को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।