आगरा मंडल के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक, उमरे की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
13.6k views | Uttar Pradesh, India | Oct 10, 2026 🚆 आगरा मंडल के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक, उमरे की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक (उमरे) की अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान माननीय सांसदों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें, जिन पर महाप्रबंधक एवं उपस्थित अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनके शीघ्र क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी गणमान्य अतिथियों ने इस पहल की सराहना की तथा रेल विकास को गति देने के लिए ऐसे कार्यक्रम के निरंतर आयोजित करने पर बल दिया। #NCRailway #IndianRailways #MPMeeting #Agra