नैनीताल: CO भवाली साइबर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यशाला में बैंक कर्मियों को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला मे क्षेत्राधिकारी भवाली/साइबर सुमित पांडे द्वारा बैंक कर्मियो को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे साइबर ठग बहुत सक्रिय हो गए है, जो डिजिटल अरेस्टिंग, ऑनलाइन ठगी के साथ ही ठगी के नए नए हथकंडे अपना कर भोली भाली जनता को अपना शिकार बना रहे है।