बिजनौर: बिजनौर में पुलिस आरक्षी नागरिक भारती को लेकर सीओ नजीबाबाद ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Bijnor, Bijnor | Jun 9, 2026 बिजनौर में मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस आरक्षी नागरिक भारती को लेकर को नजीबाबाद सीओ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं परीक्षार्थियों को तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।