बबेरू: अकौना गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | May 5, 2025 बिसंडा थाना क्षेत्र के अकौना गांव की रहने वाली महिला दीपिका पत्नी नींबू उम्र करीब 21 वर्ष,यह आज सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे पति-पत्नी ने आपस में झगड़ा किया। उसके बाद पत्नी दीपिका ने गांव के ही एक कुएं में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, ग्रामीणों ने देखा और परिजनों को बुलाकर कुएं से निकाला कर सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां उपचार किया जा रहा है।