मलिहाबाद: मोहनलालगंज लोकसभा सीट से 11 और लखनऊ लोकसभा सीट से 10 प्रत्याशियों की सूची कलेक्ट्रेट की ओर से की गई जारी
लोकसभा चुनाव को लेकर मोहनलालगंज और लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की फाइनल सूची कलेक्ट्रेट की ओर से जारी की गई। जारी सूची के अनुसार मोहनलालगंज सीट से 11 प्रत्याशी जबकि लखनऊ लोकसभा सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर मोहनलालगंज सीट से प्रत्याशी हैं।