टीकमगढ़: अटरिया: 15 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारण के चलते पिया जहरीला पदार्थ: इलाज के दौरान, जिला अस्पताल में मौत
टीकमगढ़ जिले की तहसील बड़ागांव धसान के अंतर्गत अटरिया गांव मे 15 वर्षीय नाबालिक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखे खेत में डालने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ी तो परिजन बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से टीकमगढ़ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई