मानिकपुर: चित्रकूट के लदेहटा गांव में चकबंदी का विरोध, ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मनमानी का लगाया आरोप
चित्रकूट के पहाड़ी विकासखंड के लदेहटा गांव में शनिवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर बिना निष्पक्ष सर्वे के मनमाने ढंग से चक काटने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि इससे छोटे किसानों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।