कुरावली: कुरावली थाने से 200 मीटर दूर एक घर को चोरों ने बनाया निशाना, ज्वैलरी व नगदी की चोरी
नगर के मोहल्ला फर्दखाना निवासी रनछोहन सिंह पुत्र अंगद सिंह के घर में बीते रविवार को चोरी की घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार वे अपने मकान का गेट बंद कर जीटी रोड पर निर्माणाधीन मकान पर गए थे। शाम लगभग 8 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि घर में रखी नकदी व ज्वेलरी गायब थीं। कुछ नगदी व ज्वेलरी सुरक्षित मिलीं, लेकिन चोरों द्वारा शेष सामान चोरी कर लिया गया।