विदिशा नगर: रामलीला सभा के सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानकीकुंज में विसर्जन कुंड निर्माण पर पुनर्विचार की मांग
विदिशा की ऐतिहासिक रामलीला को 125 वर्ष हो चुके हैं, रामलीला के रजिस्टर्ड सभा के सदस्यों और रामलीला के सह संचालक डॉक्टर सुधांशु मिश्रा और अन्य पदाधिकारी ने बुधवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम जो रामलीला मेला समिति के पदेन अध्यक्ष भी है के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा, समिति की राशि से जानकी कुंज मे मूर्ति विसर्जन कुंड न बनाने की मांग।