मुरैना नगर: पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में यादव पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन से मारपीट, दो लोगों पर मामला दर्ज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एयरपोर्ट रोड पर यादव पैथोलॉजी और साइंटिफिक के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें यादव पैथोलॉजी में बैठे लैब टेक्नीशियन के साथ मारपीट कर दी गई, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ और पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।