कल्याणपुर: डीएम ने कल्याणपुर में जनगणना कार्य के प्रशिक्षण का जायजा लिया
कल्याणपुर में जनगणना 2027 के कार्य में लगे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर प्रखंड एवं उच्च विद्यालय जर्नादनपुर में तीन दिवसीय चल रहा है। जिसमें गुरुवार को डीएम रोशन कुशवाहा,डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एसडीओ दिलीप कुमार के द्वारा प्रशिक्षण कार्यों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।