सदर: वाराणसी के रोहनिया पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 30 लाख का आभूषण बरामद
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने शातिर चोर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से एक तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ , वही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बिहार में बेचे गए 30 लाख रुपए कीमती आभूषण को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि बंद घरों की रेकी कर यह चोरी की घटना को अंजाम देते है, फिलहाल इनके तीन और साथियों की तलाश की जा रही है।