कहरा: बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती,घटना सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला का
Kahara, Saharsa | Feb 22, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला के पास का है। जहां बाइक से अपने घर पटुआहा लौट रहे रणधीर भगत को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने छिनतई के नियत से रोककर मारपीट करने लगा। अन्य लोगों के पहुंचने पर अपराधी फरार हो गया। तत्काल जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।