गुमला: पर्यटन भवन में भाजपा ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
Gumla, Gumla | Jul 6, 2025 भारतीय जनता पार्टी गुमला द्वारा आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती कार्यक्रम स्थानीय पर्यटक भवन में धूमधाम से मनाया गया।जयंती पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक सत्यनारायण पटेल के द्वारा किया गया।मौके पर उपस्थित सभी अतिथि और कार्यकर्ताओं ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।