बिजनौर: बिजनौर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Jun 11, 2026 बिजनौर में आज गुरुवार को दोपहर करीब 1:00 बजे सपा के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी अभिषेक झां से मुलाकात की है। बिजनौर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी ने एसपी को लिखित शिकायत देकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।