पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड के कृतिका पांडेय बनीं पेटेंट अफसर, परिवार व क्षेत्र में खुशी
जिले के पंचदेवरी प्रखंड के गहनी गांव निवासी शिक्षक सतीश दुबे की भांजी कृतिका पांडेय ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में पेटेंट अफसर के पद पर हुआ है। इस नियुक्ति के साथ ही वह ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी बन गई हैं। कृतिका की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में ख