बोध गया: चेरकी थाना क्षेत्र के दुलरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध की गला रेतकर हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
बोधगया के चेरकी थाना क्षेत्र के दुलरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी हैं।मृतक की पहचान 70 वर्षीय काशिम शाह के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि मृतक बधार की ओर निकला था।लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा।परिजनो के द्वारा खोजबीन शुरू की तो बधार से शव पड़ा मिला।घटना की सूचना के बाद चेरकी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची।