बिलग्राम: किसानों ने बिलग्राम में उपजाऊ जमीन के अधिग्रहण का किया विरोध प्रदर्शन, बोले- यह हमारी ‘आर्थिक हत्या’
Bilgram, Hardoi | May 18, 2026 हरदोई के बिलग्राम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध जताते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। किसानों का कहना है कि जिस जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, वह अत्यंत उपजाऊ है और यही उनकी आजीविका का मुख्य आधार है। प्रदर्शन के दौरान कई किसानों ने भूमि अधिग्रहण को अपनी “आर्थिक हत्या” के समान बताया।