पीरो: तिरंगे में लिपटकर घर लौटा वीर सपूत, कोथुआ में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
Piro, Bhojpur | May 4, 2026 तिरंगे में लिपटा फौजी मंगल कुमार सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को जैसे ही उनके पैतृक गांव कोथुआ पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। गांव की गलियों में सन्नाटा और हर आंख में आंसू भर गए । अपने गाँव के लाल की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं का विलाप, बुजुर्गों की नम आंखें और युवाओं की झुकी नजरें—हर कोई अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दिया।