चांदपुर: चांदपुर सीएससी में तैनात डॉक्टर पर मरीजों को बाहर से दवाई लिखने का आरोप
बिजनौर के चांदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी डॉक्टर पर मरीजों को बाहर से दवाई लिखने का आरोप लगा है। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मरीजो नें हंगामा करते हुए डॉक्टर पर गलत व्यवहार और बाहर से दवाई लिखने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर के बाहर से दवाई लिखने पर विरोध करते हैं तो वह गलत व्यवहार करता है।