मंडला: सकवाह रामबाग में सूरजकुंड मंदिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण, जनप्रतिनिधि नागरिक हुए शामिल
Mandla, Mandla | Jun 8, 2026 ग्राम पंचायत सकवाह रामबाग में सूरजकुंड मंदिर के समीप फलदार पौधों का रोपण सोमवार चार बजे किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने लोगों से जन्मदिन, शुभ अवसरों एवं पूर्वजों की स्मृति में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।