सर्व सहमति से प्रधान व उप-प्रधान चुने गए गांव बालू में दी बालू सहकारी ऋण एवं सेवा समिति बालू में नई कमेटी का गठन चुनाव के बजाय सर्व सहमति के साथ हुआ जिसमें सर्व सहमति से सोसाइटी का प्रधान सरदार गुरमीत सिंह को चुना गया और उप-प्रधान सुखचैन सिंह को चुना गया। सर्व सहमति से हुआ चुनाव भाईचारे की मिसाल बना ।नई सोसाइटी के गठन के समय डीओ सत्य प्रकाश, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर अनु चौधरी, प्रबंधक जसवंत सिंह, अधिकारी मौजूद रहे साथ में मनजीत सिंह, नेपाल सिंह,अजय प्रताप सिंह, महल सिंह, सुभाष, केवल सिंह, नवदीप कौर ,उर्मिला देवी सभी मेम्बर और साथ में सरदार शेर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुलजार सिंह पूर्व सरपंच, सतनाम सिंह पूर्व मेम्बर मेहताब सिंह, मेजर सिंह, बलजीत, सरदार मलकीत सिंह आदि साथी मौके पर मौजूद रहे।
Karnal, Karnal | Jun 8, 2026