पटना ग्रामीण: राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, NDA सरकार को उखाड़ फेंकना इंडिया गठबंधन की प्राथमिकता है
2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस और राजद आमने-सामने हैं। कांग्रेस नेता ने कहा था कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे। इसे लेकर सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद इंडिया गठबंधन के सभी दल मिलकर यह फैसला करेंगे।