पटना ग्रामीण: बापू सेंटर पर हुई BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द, आयोग के अध्यक्ष ने दी जानकारी
BPSC ने पटना के बापू सेंटर पर हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में बापू सेंटर में कैंडिडेट्स ने हंगामा किया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद डीएम ने आयोग को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। सोमवार को साढ़े 3 बजे बीपीएससी ऑफिस में आयोग के चेयरमैन ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।