शेरघाटी: शेरघाटी में जदयू की बैठक हुई संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारियाँ
शेरघाटी में सोमवार को शाम 7 बजे जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मंत्री डॉ. विनोद प्रसाद यादव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को बिहार सरकार की जनहित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंच सक