नाथनगर: सरस्वती पूजा देखने आए छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपी निकला बालिग
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कंझिया में बीते 23 जनवरी को सरस्वती पूजा के दौरान हुई नाबालिग छात्र की नृशंस हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड में आरोपित को पहले नाबालिग बताया जा रहा था, लेकिन कोर्ट में सरेंडर के दौरान उसने अपनी उम्र 19 वर्ष दर्ज कराई है।