इकौना: व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, मुस्लिम समुदाय ने तहसील इकौना में SDM को दिया ज्ञापन
इकौना कस्बे में मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीते दिन भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय ने थाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग कर प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं आज फिर मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर निकले।जबकि एसडीएम इकौना को ज्ञापन सौपा है।हालांकि पुलिस ने संबंधित धाराओं में व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मामला भी दर्ज किया है।