इकौना: बनकटा गांव में पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट से झुलसे व्यक्ति को सीएचसी इकौना में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय एक व्यक्ति को बिजली का करंट लग गया, वहीं उनकी पत्नी उन्हें बचाने दौड़ी तो उसको भी करंट का झटका लग गया। जबकि आवाज सुनकर बेटे ने पहुंचकर मेन बोर्ड की एमसीबी बंद कर दी लेकिन तब तक करंट लगने से व्यक्ति बेहोश हो गया था। वहीं इलाज के लिए परिजनों ने उसे CHC इकौना पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।