इकौना: लमुय्या पोखरा के पास बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, तीन लोग घायल, इलाज के लिए सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया
कटरा वीरपुर मार्ग के लमुय्या पोखरा के पास बाइक ने एक साइकिल में टक्कर मार दी, वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जबकि स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।