इकौना: व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, थाने पहुंचे मुस्लिम समुदाय ने दिया प्रार्थनापत्र
इकौना के व्यापार मंडल के अध्यक्ष कन्हैया कसौधन पर मोहम्मद साहब पर सोशल मीडिया साइट पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। वहीं बीते सोमवार शाम मुस्लिम समुदाय के भारी संख्या में लोगों ने थाना इकौना पर पहुंचकर पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है।