पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार ने साइंस सिटी का उद्घाटन किया, डॉ. कलाम की प्रतिमा और 4D थियेटर हैं खास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का रविवार को उद्घाटन किया। यह साइंस सिटी बिहार के छात्रों और आम नागरिकों को विज्ञान और नवाचार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इस साइंस सिटी में पांच गैलरी बनाए गए हैं। 4D थिएटर और ऑडिटोरियम भी बनाए गए हैं। 269 इंटरएक्टिव प्रदर्श भी हैं जिसे लोग खुद प्रयोग कर विज्ञान भी सीख पाएंगे।