मोदीनगर: चिरोड़ी गांव से पुलिस ने युवक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
एसीपी ने बताया कि चिरोड़ी गांव में एक युवक सोहेल निवासी रटोल पर चाकू से हमला किया गया था। इस मामले में परिजनों ने एक नामजद समेत 3 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चाकू मार कर हमला करने वाले आरोपी शानू पुत्र हसन निवासी जमालपुर लोनी को गिरफ्तार किया है। शानू के दो साथी फरार चल रहे हैं। एसीपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है।