गुमला: 9 साल बाद फैसला: दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के एक दोषी को मिली 20 साल की सजा
Gumla, Gumla | Apr 29, 2026 वर्ष 2017 में दो नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने 9 साल बाद अहम फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-1) सह विशेष पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश प्रेम शंकर की अदालत ने मामले के एक आरोपी जो घटना के समय माइनर था को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।