गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 5 के सामने बस की चपेट में आने से मासूम घायल हुई
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण का खामयाजा आज एक मासूम को भुगतना पड़ा। सोमवार की शाम में रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक मासूम घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित होने से सड़क पर अतिक्रमण होता है और आवागमन के लिए जगह बहुत कम मिलती है, जिससे हादसे होते रहते हैं।