अंबिकापुर: अंबिकापुर मेट्रो आईपीएफ़ सेंटर पर एक व्यक्ति ने फर्जी वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित मेट्रो आईवीएफ सेंटर पर एक व्यक्ति ने फर्जी और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का गंभीर आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता का दावा है कि अस्पताल द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक प्रचारात्मक वीडियो में उसकी पत्नी को ऐसी महिला के रूप में दिखाया गया, जिसे 8 वर्षों से संतान नहीं थी और अस्पताल ने आईवीएफ तकनीक के माध्यम से उसे संतान हुई।