तुरकौलिया: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दो बीमार, एसपी ने कहा मृतक पहले से था बीमार
रघुनाथपुर के बालगंगा में गुरुवार जहरीली शराब पीने से एक कि मौत,दो बीमार हुए। एक कि आंख की रौशनी गई। एसपी सुवर्ण प्रभात ने कहा कि मृतक पहले से बीमार था। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी लगातार क्षेत्र में छापेमारी कर रहे है। बीमार लोहा ठाकुर ने बताया कि बुधवार को स्प्रिट का सेवन किया था। जिसके बाद से बेचैनी बढ़ने लगी,आस पास के निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया।