चरखी दादरी: डा.भीमराव अंबेडकर शिक्षा एवं जन कल्याण समिति ने च.दादरी में बसपा के संस्थापक मा. काशीराम को श्रद्धांजलि दी
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मा. साहब काशीराम का परिनिर्वाण दिवस डा. भीम राव अम्बेडकर शिक्षा एवं जन कल्याण समिति के कार्यालय घिकाड़ा रोड़, पर मनाया गया। समिति प्रधान विजय लोहरवाड़ा ने वीरवार सायं 5 बजे बताया कि काशीराम ने दलितों, मजदूरों, किसानों, पिछड़ों एवं अल्प संख्यों तथा शोषितों को एक मंच पर लाकर उनको सता तक पहुंचाया।