कहरा: सोनबरसा कचहरी पुलिस ने हथियारों के साथ 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया, सदर थाना में SDPO ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Dec 27, 2024 मामला सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दिवारी मंदिर के पास का है जहां वाहन चेकिंग के दौरान तेजी से भाग रहे स्कोर्पियो को रोका गया और उसमें सवार 8 में से छह को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं इनके निशानदेही पर एक अन्य अपराधी को देशी पिस्टल के साथ रहुआमणि से गिरफ्तार किया गया। ये सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।