चांदवा: अर्धे स्थिति एस्सार के रिजर्व वायर में नहाने गए 6 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत
चंदवा। थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत अंतर्गत अर्धे गांव में बने एस्सार के रिजर्व वायर( पानी संग्रह का डैम) में डूबने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गयी।घटना सोमवार दोपहर बाद कि बतायी जा रही है। मृतक की पहचान अर्धे गांव निवासी पुसवा गंझू के पुत्र आनंद गंझू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आनंद गंझू अपने दोस्तों के साथ रिजर्व वायर में स्नान करने गया था।