अतर्रा: लगातार बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, आजीविका पर संकट उत्पन्न
Atarra, Banda | Apr 5, 2026 लगातार बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, आजीविका पर संकट लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें, जो कटाई के बाद खेतों में पड़ी थीं, पूरी तरह से खराब हो रही हैं। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल सड़ने लगी है और किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।